फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा ट्रेन के लिए अभी करना होगा और इंतजार

Mon, 05 May 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा के लिए चंडीगढ़ से रेल सेवा शुरू होने में अभी और देरी हो सकती है। कालका से कटरा के बीच नई ट्रेन चलाई जानी थी, लेकिन पिछले एक साल से ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ा है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 के रेल बजट में इसे चलाने की घोषणा हुई थी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर अभी तक कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी(सीआरएस)से मंजूरी नहीं मिल सकी है। सीआरएस क्लीयरेंस के बाद ही इस रूट पर रेल सेवा शुरू हो सकेगी।

पिछले साल के बजट में चंडीगढ़ से कई ट्रेनें चलाने की घोषणा हुई थी। इनमें अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस,चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी, इंदौर-चंडीगढ़, कालका-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल थीं।
विज्ञापन


कालका-कटरा ट्रेन की भी इसी रेल बजट में घोषणा हुई थी। कालका-कटरा को छोड़कर अन्य सभी ट्रेनें चल चुकी हैं। इस ट्रेन के चलने का सबसे ज्यादा लाभ वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा।

25 किमी ट्रैक की हुई थी इंस्पेक्शन
जम्मू से कटरा के बीच 25 किलोमीटर ट्रैक की 4 महीने पहले सीआरएस इंस्पेक्शन हुई थी। अभी तक उत्तर रेलवे ने इसकी क्लीयरेंस रिपोर्ट सबमिट नहीं करवाई है। इसी कारण ये प्रोजेक्ट लटकता जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें