फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जनस्वास्थ्य मंत्री ने दिए प्रदेश के सभी जल घरों में ब्लीचिंग पाउडर डालने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री डाॅ. बनवारी लाल के पास पहुंची था साफ पानी नहीं पहुंचने की शिकायत
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने प्रदेश के सभी जल घरों में तुरंत प्रभाव से ब्लीचिंग पाउडर डालने के निर्देश दिए हैं, ताकि सर्दी के मौसम में जल संक्रमण से होने वाले रोगों से निजात दिलाई जा सके। हरियाणा के सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि कई गांवों के जल घरों में पानी साफ नहीं होने की शिकायतें आ रही है। इसलिए जल घरों व बूस्टिंग स्टेशनों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में पेयजल पाइप लाइन डालते समय गलियां उखाड़ी जाती है, लेकिन ठेकेदार उनकी मरम्मत नहीं करते। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी गलियों की तुरंत प्रभाव से मरम्मत करने के निर्देश दिए। वहीं, भविष्य में गलियां बनाने से पहले पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाए। बैठक में ईआईसी असीम खन्ना, चीफ इंजीनियर देवेंद्र दहिया, राजीव बातिस, रविंदर सिंह बेदी, दिनेश सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें