फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा जाट आंदोलन से मिले दर्द की कहानी, लोगों की जुबानी

Wed, 24 Feb 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर हरियाणा जाट आंदोलन की आग में जल रहा था, इधर चंडीगढ़ में लोग परेशान हो रहे थे। अमर उजाला से लोगों ने अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन


हालात इतने खराब थे कि चंडीगढ़ के सेक्टर- 17 बस स्टैंड से यात्रियों को बस नहीं मिल पा रही थी। बातचीत के दौरान में यात्रियों ने बताया कि हिमाचल से सुबह ही आ गए हैं, लेकिन दो बजे के बाद तक बस नहीं मिली है।

आठ घंटे से कर रहे इंतजार
हिमाचल की बस सुबह 5 बजे आ गई। इसके बाद उसे दिल्ली जाने से रोक दिया गया।  आठ घंटे बाद भी बस नहीं चलने से समस्या हो रही है। सही जानकारी भी बस स्टैंड पर नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

- संजीव, पालमपुर निवासी

कंडक्टर कर रहे मिसगाइड
हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर  मिस गाइड कर रहे हैं। सुबह से ही दिल्ली जाने की बात कर रहे हैं। टिकट मांगा तो करनाल तक ले जान की बात कह रहे हैं। बस से उतर कर दोबारा दो किलोमीटर पैदल चलकर बस स्टैंड आना पड़ा है। सही तरीके से जानकारी नहीं मिलने से परेशानी हुई है।
- संजय, दिल्ली निवासी

बस स्टैंड पर लूट रहे वेंडर
बस स्टैंड पर वेंडर सही तरीकेका व्यवहार नहीं कर रहे हैं। बिस्किट, चाय, पानी सहित सभी चीजों को प्रिंट रेट से ज्यादा में बेचा जा रहा है। विरोध करने पर गलत व्यवहार करते हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दिल्ली केलिए बस का 10 घंटे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह बस नहीं चली है।
विज्ञापन

- सुभाष , मथुरा निवासी

इंक्वायरी काउंटर ही बंद किया
हरियाणा रोडवेज की बस की जानकारी लेने जब पूछताछ काउंटर पर जाओ तो उसे बंद कर देते हैं। इस तरह की स्थिति की जानकारी नहीं हो पा रही है। दिल्ली के लिए कोई भी बस अभी तक सुबह से नहीं मिली है। बस नहीं चलने के बाद बस स्टैंड पर ही दिन गुजर रहा है।
- महावीर, पालमपुर निवासी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें