फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक बाइक शेयरिंग- कंपनी को मिले थे 90 दिन अतिरिक्त, एप में कमी से 47 दिन खो दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत कंपनी को अप्रैल 2022 तक शहर में 5000 साइकिल चलानी है। अनुबंध के अनुसार कंपनी को 27 जून को पहला फेज शुरू करना था, लेकिन कंपनी ने 12 अगस्त को जाकर साइकिलें शुरू कीं। अब कंपनी को सिर्फ 43 दिन अतिरिक्त मिलेंगे। इससे अधिक दिन लेने पर कंपनी के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस में से दिन कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत शहर में वर्ष 2020 में ही साइकिल संचालित होनी थीं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। उसके बाद आवागमन बंद होने से कंपनी की साइकिलें चेन्नई में फंस गईं। नगर निगम चंडीगढ़ ने पत्र लिखकर वहां से साइकिलें निकालने की अपील की, ताकि शहर में जल्द योजना शुरू हो सके। बावजूद इसके कंपनी ने देरी कर दी। अनुबंध के अनुसार कंपनी को शहर के 617 डॉकिंग स्टेशन से 5000 साइकिल चलानी हैं। 10 साल तक ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस कंपनी के पास ही रहना है। इसलिए स्मार्ट सिटी ने पत्र लिखकर स्पष्ट कहा कि तय समय सीमा में साइकिल संचालित नहीं हुई, इसलिए 90 दिन के अतिरिक्त समय में से 47 दिन काट दिए गए हैं। अब 43 दिन ही अतिरिक्त मिलेंगे। उसके बाद देरी हुई तो ऑपरेशन और मेंटनेंस के दिन कम हो जाएंगे।
फिलहाल निशुल्क साइकिल चला रही कंपनी
एप व नेटवर्क की समस्या के कारण कंपनी फिलहाल शहर में निशुल्क साइकिल संचालित कर रही है। स्मार्ट सिटी की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि समस्या के समाधान के बाद कंपनी हमें पत्र लिखेगी। हम जांच करने के बाद शुल्क लेने की अनुमति देंगे। ऐसे में कंपनी को यहां भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
कंपनी के अधिकारियों को बता दिया गया है कि हमने उनके अतिरिक्त समय में से दिनों की संख्या कम कर दी है। अब 43 दिनों से ज्यादा समय लेगी कंपनी तो ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस में से दिन कम कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-एनपी शर्मा, जीएम स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें