चंडीगढ़। ऑल इंडिया कयाकिंग व कैनोइंग चैंपियनशिप में पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुखना लेक पर चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को पुरुष वर्ग के सी-2 की 1000 मीटर रेस में पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर दूसरे और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही।
डी-10 की 500 मीटर रेस में पंजाब यूनिवर्सिटी पहले, पुणे यूनिवर्सिटी दूसरे और नागपुर यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही। के-2 की 1000 मीटर रेस में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर पहले, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला दूसरे और पंजाब यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही।