फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारबाजी में पीयू ने जीते 8 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तलवारबाजी चैंपियनशिप में पीयू के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 एकल तथा 4 टीम इवेंट में पदक जीते। इस जीत पर पीयू के खेल निदेशक प्रो. प्रशांत गौतम तथा उपनिदेशक राकेश मलिक ने खिलाड़ियों तथा कोच चरणजीत कौर को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

टीम की कोच चरणजीत कौर ने बताया कि यह चैंपियनशिप 6 से 9 जनवरी तक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी। इसमें फोइल एकल वर्ग में लड़कियों के इसी इवेंट में काजल ने कांस्य पदक, यशकीरत कौर हेयर ने ईपी एकल वर्ग तथा सबरे इवेंट में कांस्य पदक जीता। टीम वर्ग के फोइल इवेंट में अमित, दीपक, दिवेश तथा हर्ष ने कांस्य पदक, सबरे इवेंट के टीम वर्ग में अजय, तरसवीर, ध्रुव वालिया तथा दिवीज खन्ना ने कांस्य पदक, ईपी टीम इवेंट में यशकीरत, छवि कोहली, आशियाना, मुमताज ने कांस्य पदक तथा सबरे टीम इवेंट में सान्या, शुभजोत, अक्षदीप तथा बबीता कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले अधिकतर खिलाड़ी जीएमएसएसएस-10 के प्रशिक्षु हैं। इन्हें स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर चरणजीत कौर की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाता है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्कूल की प्रिंसिपल जसमीन जोश ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें