फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह हो सकता है पीयू सिंडिकेट का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट ने सिंडिकेट के गठन का रास्ता साफ कर दिया है। सिंडिकेट का चुनाव इसी माह हो सकता है। साथ ही डीन भी बनाए जा सकेंगे। विभागों की कमेटियां भी बन सकेंगी।
विज्ञापन

सीनेट का गठन न होने के कारण सिंडिकेट भी नहीं बन पा रही थी। अब सीनेट का संचालन शुरू हो गया है। ऐसे में सिंडिकेट बनाने की तैयारी चल रही है ताकि पीयू के कार्य न रुकें। वरिष्ठ सीनेटर सत्यपाल जैन ने यह प्रस्ताव सीनेट की बैठक में प्रमुखता से रखा, जिसे कई सदस्यों ने सराहा। कहा कि सिंडिकेट जल्द से जल्द बननी चाहिए। विभागों का बेहतर संचालन के लिए डीन की तैनाती भी होनी चाहिए। इस पर भी अधिकांश लोगों की सहमति बन गई।
बता दें कि सिंडिकेट के 15 सदस्यों का चुनाव सीनेट करेगी। 11 संकायों के डीन भी बनेंगे। डीन विभागों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो उनका संचालन करते हैं। पाठ्यक्रम निर्धारण से लेकर कई चीजें उनकी ओर से तय की जाती हैं। विभागों में कई कमेटियां भी होती हैं, जो नहीं बन पा रही थीं। अब इनकी गति भी बढ़ेगी। उम्मीद की जा रही है कि रुके हुए पीयू के कार्य तेजी से होंगे। वहीं दूसरी ओर गोयल ग्रुप ताकत लगा रहा है कि जल्द से जल्द उनका नोटिफिकेशन हो ताकि वह भी सिंडिकेट के चुनाव में हिस्सा ले सकें। हालांकि यह प्रकरण हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें