फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के छात्रों ने शुरू किया स्टार्टअप.. फलों को बिना रसायन के रख रहे सुरक्षित

विज्ञापन
विद्यार्थियों की खाद्य तकनीक के स्टार्टअप का शुभारंभ करते पीयू वीसी प्रो. राजकुमार। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के कैमिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एक स्टार्टअप शुरू किया है। ये विद्यार्थी फलों को बिना रसायन के ही सुरक्षित रख रहे हैं और उनका स्वाद भी बेहतर बना हुआ है। इस स्टार्टअप ‘फ्रीको फ्रेश’ को लांच पीयू वीसी प्रो. राजकुमार व कैमिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक प्रो. सुशील कांसल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस स्टार्टअप के जरिए अन्य युवाओं को भी नौकरी मिलेगी। पीयू में भी इसके प्रचार-प्रसार के लिए जगह मिलेगी ताकि अन्य विद्यार्थी भी नए विचारों को अपनाकर पंख लगा सकें। पीयू में यह पहला फूड तकनीक का स्टार्टअप है, जिसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है।
विज्ञापन

कैमिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र सौरव कांसल व विभूषित सिंह ने बताया कि उनके दिमाग में विचार कि फलों का प्रयोग बड़ी संख्या में लोग करते हैं। कोल्ड स्टोरेज में रखे फल बाजारों में आते हैं। यह फल सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं, क्योंकि उनको सुरक्षित रखने के लिए रसायन आदि का प्रयोग किया जाता है। इस बारे में सोचा कि ऐसी तकनीक बनाई जाए जिसके जरिेए लोगों को लाभ मिले। शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव न हो। इन छात्रों ने देश के कई कोल्ड स्टोरेज का भ्रमण किया। उसके बाद फूड तकनीक तैयार कर स्टार्टअप शुरू करने का विचार बनाया। मदद के लिए कैमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सुशील कांसल सामने आए।
बाग लेते हैं किराये पर, तकनीक के अनुसार फल करते हैं तैयार
इन छात्रों ने हरियाणा के यमुनानगर में एक छोटा कोल्ड स्टोरेज लिया और फलों को सुरक्षित रखना शुरू कर दिया। वे बाजार से फल नहीं खरीदते। सीधे किसी किसान के खेत या बाग में जाते हैं और उसे किराये पर लेते और अपनी तकनीक के अनुसार फल तैयार कर लाते हैं और फिर उन्हें छोटे-छोटे बक्से तैयार करलोगों तक पहुंचाते हैं। पीयू ने इस कार्य की सराहना की। अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करने के लिए कहा ताकि वह स्टार्टअप शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें