फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छात्र संघ चुनाव में 'किंगमेकर' बनेंगे यूआईईटी, यूआईएलएस व लॉ विभाग, तय करेंगे जीत-हार

Mon, 02 Sep 2019 03:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में इस बार चार विभाग जीत-हार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इन विभागों पर जिन संगठनों की गहरी पकड़ होगी तो समझो उनका बेड़ा पार है। ये विभाग हैं यूआईईटी, यूआईएलएस, लॉ व कैमिकल इंजीनियरिंग विभाग। जानकार बताते हैं कि इनके पास अकेले 5967 वोट हैं। इनको हथियाने के लिए संगठन जोर लगाए हुए हैं। वह घोषणा पत्र बांट रहे हैं तो कुछ पुराने अपने कार्यों को यहां गिनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


जानकारों का यह भी कहना है कि यदि इन विभागों से किसी भी संगठन ने उम्मीदवार उतारे हैं उन्हें इस चुनाव में वोटिंग का अच्छा लाभ भी मिल सकता है। विभागों के वोटिंग के आंकड़ों को देखें तो यूआईईटी विभाग में 2638 वोट हैं। इस विभाग से अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने निखिल नर्मेता को मैदान में उतारा है। इसी तरह लॉ विभाग में 1110 वोट हैं। यहां से एबीवीपी ने पारस रतन को अध्यक्ष पद का टिकट दिया गया है। इसी तरह यूआईएलएस में 1475 छात्र वोट डालेंगे। इस विभाग से किसी भी छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं उतारा है।

माना जा रहा है कि यहां से पिछले वर्षों की तरह सभी छात्र संगठनों को लगभग बराबर वोट मिलते हैं, इस साल भी आंकड़ा दोहराया जा सकता है। कैमिकल इंजीनियरिंग से 744 वोट हैं। इस विभाग से भी अध्यक्ष पद के लिए किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा गया है। इन वोटों पर भी सभी की नजरें लगी हुई हैं। साथ ही फिजिक्स से 563 वोट हैं। रसायन विज्ञान विभाग से एसएफएस के टिकट से प्रिया खड़ी हैं। ऐसे में संबंधित विभागों के वोट यहां पढ़ रहे छात्रों के हिस्से में जा सकते हैं। हालांकि अभी समीकरण बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें