वल्लभ कॉलेज मंडी हॉस्टल की छात्राओं ने नई छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। चीफ वार्डन डॉ. सीमा बाबा और हॉस्टल वार्डन डॉ. तारा सेन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर बीए और एमए की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के चार राउंडों का आयोजन किया।
इसमें अमिशा, अवंतिका, कंचना ने सोलो डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्रिया और नेहा ने कुल्लू की नाटी जेवणा ता शिमला ता घूमते, लेवणा ता पिंक पलाजो पर जमकर थिरकीं। अंकिता और मनीशा का बालीवुड डांस, तन्वी, शिवानी ने सोलो सांग, स्मृति एवं अनु ने धुड़ू चला घुमदे ओ चला घूमते गीत पर नृत्य किया। साक्षी, कंचन, दीक्षा, योगिता और आंचल का स्किट सराहनीय रहा।
इस मौके पर पीजी मिस फ्रेशर काजल एवं यूजी फ्रेशर पूजा बनी। पीजी मिस पर्सनेलिटी प्रीति और यूजी मिस पर्सनेलिटी शिवानी को चुना गया। इस मौके पर प्राचार्य ने नई छात्राओं को बधाई दी और अपने कार्यों की ओर अच्छे से ध्यान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. स्मृति, प्रो. रतन, प्रो. ज्योति, भावना, आयुष मौजूद रहे।