फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की सैफ लैब ने अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बनाई सैनिटाइजेशन मशीन, खासियतें

Wed, 01 Jul 2020 12:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू सैफ लैब की ओर से बनाई गई मशीन
विज्ञापन
पीयू की सैफ लैब ने एक ऐसी मशीन तैयार की है जिसमें अल्ट्रावायलेट किरणों के जरिए दो मिनट में किसी भी चीज को सैनिटाइज किया जा सकेगा। पेपर हो या फाइल, चाबी हो या मोबाइल हर सामान इस मशीन में महज दो मिनट में सैनिटाइज हो जाएगा। पीयू की सैफ लैब में तैयार की गई दो मशीनें फिलहाल वीसी कार्यालय में रखर्वाई गईं हैं। वीसी प्रो. राजकुमार ने मशीनों को देखा और टीम के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


सैफ लैब पूरे देशभर के रिसर्च नमूनों की जांच करती है। रिसर्च स्कॉलर से लेकर शिक्षक, उद्योगों आदि के नमूने इस लैब में जांच के लिए यहां पहुंचते हैं। यह लैब पीयू को अच्छी आमदनी देती है। इसी लैब के निदेशक प्रो. गंगाराम चौधरी ने यूवी जर्नसाइड सैनिटाइजर चैंबर मशीन तैयार की है।

इस मशीन को लाइट से संचालित किया जा रहा है। इस मशीन में कई सामान सैनिटाइज किए जा सकते हैं। इसकी लागत लगभग आठ हजार रुपये आई है। पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने इस मशीन को देखा और खुश हुए। कहा कि पीयू के लिए यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में और सैफ लैब काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें