फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमानः पंजाब विश्वविद्यालय ने पांच दिन में बीसीए का रिजल्ट जारी कर बनाया रिकॉर्ड

Sun, 05 Jan 2020 05:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीसीए पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट महज पांच दिन में जारी कर दिया। हजारों छात्रों ने समय से पहले रिजल्ट पाया तो वह खुशी से झूम उठे। इसको लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों की पूरे पीयू में प्रशंसा हो रही है। बीसीए पांचवें सेमेस्टर की इस परीक्षा में एएस कॉलेज खन्ना लुधियाना के छात्र श्रेय टॉपर बने हैं। उन्हें 400 में से 350 अंक मिले हैं।

विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से तेजी से कार्य चल रहा है। हर बार विद्यार्थियों को समय से पहले रिजल्ट मिल रहा है। पिछले साल बीसीए के विद्यार्थियों को 10 से 15 दिन में रिजल्ट मिला था, लेकिन इस बार कॉपियां चेक होने के पांच दिन के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया।

बीसीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 दिसंबर को खत्म हुई थीं और 31 दिसंबर को कॉपियां चेक हो गई थीं। उसके बाद पीयू ने शिकायतों के लिए आमंत्रण भेजा था। सभी समस्याओं के हल करने के बाद पीयू ने शनिवार की शाम रिजल्ट जारी कर दिया। पीयू ने अपनी वेबसाइट पर इसे दर्शाया है। साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय अन्य रिजल्ट भी विद्यार्थियों को समय पर मुहैया कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


              ये हैं टॉपर
नाम कॉलेज का नाम अंक
श्रेय एएस कॉलेज खन्ना, लुधियाना 350
तान्या सिंह  एमसीएम डीएवी चंडीगढ़  350
रिया सिंह एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ 348
अरनीत कौर एएस कॉलेज खन्ना, लुधियाना 347
प्रेरणा शर्मा गवर्मेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स लुधियाना 347
पूजा आचार्य गुरु नानक कॉलेज फॉर वुमेन, लुधियाना 346
अर्चना गुप्ता डीएवी पीजी कॉलेज सेक्टर- 10, चंडीगढ़ 345
तान्या बहल एमसीएम डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ 344
दीक्षिता डे पीजीजीसी सेक्टर- 46, चंडीगढ़ 343
सिमरनप्रीत कौर एमटीएस मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमेन, लुधियाना 343
हरमनदीप कौर भाग सिंह खालसा कॉलेज, अबोहर 342
  

बीसीए पांचवें सेमेस्टर का परिणाम समय से पहले जारी करने में सभी का योगदान रहा है। अन्य कक्षाओं के परिणाम भी जल्द सामने आएंगे। - प्रो. परविंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक पीयू

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें