चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा की फीस देने की तिथि को 27 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर बुधवार को निर्देश जारी किए गए। पहले फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल तक थी।
यह आदेश स्नातक, परास्नातक, एमफिल, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट सभी कोर्स के छात्रों के लिए हैं। निर्देशों के तहत बिना देरी शुल्क के 27 अप्रैल, देरी शुल्क 2075 रुपये के साथ 4 मई, देरी शुल्क 6075 रुपये के साथ 11 मई, देरी शुल्क 11075 रुपये के साथ 20 मई और देरी शुल्क 22075 रुपये के साथ 10 जून तक फीस जमा कर सकते हैं।