फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनाव: छात्र संगठनों ने लगाए टेंट, पुलिस ने बढ़ाया पहरा

Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Elections 2017 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीयू का चुनावी दंगल आखिरी दौर में पहुंच चुका है। छह सितंबर से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। ऐसे में सभी संगठनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बैलेट बॉक्स पीयू में पहुंच चुकेहैं। वहीं छात्र संगठनों ने अपने-अपने टेंट लगाने भी शुरू कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से कुछ दूरी पर ही टेंट लगाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने भी अपना टेंट लगाकर कैंपस में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन


कैंपस में आउट साइडर पर लगाम की कवायद 
पीयू में चुनावी माहौल के बीच शांति भंग की आशंका को देखते हुए आउट साइडर का प्रवेश रोकने की मंशा से सोमवार को तीनों गेट पर कैंपस सिक्योरिटी केसाथ पुलिस भी तैनात रही। उम्मीदवारों की सभी गाड़ियों को चेक कर ही कैंपस के अंदर आने दिया गया। वहीं चुनाव केदिन सात सितंबर को गेट नंबर एक बंद रखने का फैसला लिया गया है, क्योंकि ज्यादातर छात्र संगठनों केटेंट एक नंबर गेट केपास ही लग रहे हैं। इस गेट से ज्यादा भीड़ कैंपस में न आ सके, इसलिए गेट बंद रखा जाएगा।

हॉस्टलों में प्रचार का दौर
छात्र संगठन अब स्टूडेंट सेंटर की बजाए हॉस्टलों पर फोकस कर रहे हैं। सभी ने अपनी अलग-अलग टीमें बना रखी हैं, जो अलग-अलग हॉस्टल का दौरा कर रही हैं। हालांकि कुछ ऐसे दल भी हैं, जो वोटरों से घिर जाते हैं और उनके सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे। साउथ कैंपस के सभी जोर लगा रहे हैं, क्योंकि वोटरों की बड़ी संख्या वहीं पर है। ऐसे में कोई भी संगठन साउथ कैंपस में अपनी पकड़ को छोड़ना नहीं चाहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें