पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल केलिए शुक्रवार को नामांकन का दौर चला। पीयू केसभी 96 विभागों के प्रमुख के अलावा प्रधान, उप-प्रधान, संयुक्त सचिव और सचिव पद पर नामांकन भरे गए। एक पार्टी ने दो से तीन नामांकन एक ही सीट के लिए भरे।
दो पार्टियों से ऐसे भी नामांकन भरे गए हैं, जिन पर केस दर्ज है। हालांकि छोटी पार्टियों ने बजाए अलग-अलग नेता से नामांकन भरवाने के, एक चर्चित चेहरे से सभी सीटों पर नाम दर्ज करवा दिया। क्योंकि अगर उनसे कोई बड़ी पार्टी समर्थन लेने आई, तो अपने चर्चित चेहरे को बड़ी पार्टी से कोई पोस्ट दिलवाकर चुनाव लड़ा सकेंगे।
नामांकन के दिन प्रधान पद की एक पोस्ट के लिए 48, उप प्रधान पद केलिए 46, सचिव केलिए 59 और संयुक्त सचिव केलिए 54 नामांकन आए। अब शनिवार को इनमें से पार्टियां अपने अतिरिक्त नाम वापस लेंगी और जिनके गठबंधन हो जाएंगे, उनकेनाम वापस लिए जाएंगे। चार प्रमुख पदों के अलावा विभाग प्रमुख पद केलिए भी नामांकन भरे गए। शनिवार दोपहर केबाद फाइनल होगा कि किस पार्टी से कौन चुनावी दंगल का खिलाड़ी है।