फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू झुका...फीस बढ़ोतरी सहित कई मांगों को माना, छात्रों की भूख हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बढ़ती फीस को कम करने की मांग को लेकर चार दिन की भूख हड़ताल के बैठे विद्यार्थियों का धरना खत्म हो गया। पीयू प्रशासन ने परीक्षा शुल्क में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कम कर 5 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। वहीं, गेस्ट बेसिस होस्टल फ्री को 135 रुपये से घटाकर 125 रुपये कर दिया है। पीएचडी कोर्स में 40 प्रतिशत की छूट दी गई है। अब 10750 की बजाय 6000 रुपये लिए जाएंगे। ये भी निर्णय जनवरी से लागू होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जीएच-11 हॉस्टल के अस्थायी अलॉटमेंट के लिए यूटी को पत्र लिखा गया, जल्द ही प्रतिक्रिया के बाद हॉस्टल को अलॉट किया जाएगा। डीएसडब्ल्यू अमित चौहान ने भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों को जूस पिलाकर उनका धरने को खत्म किया। बता दें 21 नवंबर को वीसी दफ्तर के बाहर एनएसयूआई व कई छात्र संगठनों ने बढ़ती फीस को कम करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी। इसमें एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल व अन्य सदस्य साहिल ने भूख हड़ताल की थी, विद्यार्थियों को मांगे सुनते हुए डीएसडब्ल्यू अमित चौहान ने बृहस्पतिवार को मांगों को पूरा करने के लिए कहा व भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों को जूस पिलाकर धरने को खत्म किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें