फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू: 7वां रोज फेस्टिवल शुरू, आज लॉफ्टर शो का उठाएं लुत्फ

Fri, 26 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के रोज गार्डन में खिले रंगबिरंगे गुलाबों के फूल ट्राइसिटी के लोगों का इंतजार कर रहे हैं। अमर उजाला के सहयोग से आयोजित पीयू में 7वें रोज फेस्टिवल की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुई।
विज्ञापन


पहले दिन सेल्फी कांटेस्ट और यूआईएफटी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पेश फैशन शो ने रोज फेस्टिवल में रंग जमा दिया। खुले मौसम में पहले ही दिन 10 हजार से अधिक लोगों ने रोज फेस्टिवल का दौरा किया।

दोपहर बाद प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने पीयू रोज फेस्टिवल का उद्घाटन किया। देव ने सभी स्टॉल पर जाकर जानकारी ली। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा,कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल सहित पीयू के सभी आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


रोज गार्डन में पीयू कुलपति और एडवाइजर नेे एक साथ बैठकर सेल्फी भी ली। उद्घाटन समारोह में अंकुर स्कूल और पीयू म्यूजिक विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी।

साढ़े तीन हजार से अधिक रंगबिरंगे गुलाब हर किसी को अपना दीवाना बना रहे थे। युवाओं ने भी पीयू रोज फेस्टिवल का जमकर लुत्फ उठाया। रोज गार्डन में बने सेल्फी कार्नर पर देर शाम तक सबसे अधिक भीड़ थी।

शनिवार को पीयू रोज फेस्टिवल में दिनभर स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। शाम को लॉफ्टर शो और नाटक आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पीयू डीपीआर विनीत पूनिया ने बताया कि लॉफ्टर शो सुरेश अलबेला, पंजाबी एक्टर राणा रणबीर भी शिरकत करेंगे।

शनिवार को ये प्रतियोगिताएं
पीयू रोज फेस्टिवल में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पीयू के पास इन प्रतियोगिताओं के लिए करीब 1500 आवेदन आ चुके हैं । सुबह 10 बजे से गायन और रंगोली प्रतियोगिता होगी। 11.30 बजे से रोज क्विज,12.15 से कोलाज मेकिंग, दोपहर 2 बजे से स्लोगन राइटिंग और 3 बजे फेस पेंटिंग में विभिन्न कैटेगरी में विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

अनिल ठाकुर, डिविजनल इंजीनियर हार्टिकल्चर विभाग पीयू ने बताया कि मौसम बेहतर होने के कारण पहले ही दिन 10 हजार से अधिक लोगों ने रोज फेस्टिवल में हिस्सा लिया। शनिवार और रविवार छुट्टी के दिन ट्राइसिटी के लोग परिवार के साथ पीयू रोज फेस्टिवल का लुत्फ उठाने आएं। फेस्टिवल में हर उम्र के लोगों के मनोरंजन का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें