एकेडमी की मांग भी करेंगे
रविंद्र चौधरी ने बताया कि अब शहर में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला नया सिंथेटिक ट्रैक बन चुका है। इस पर देश की बड़ी दो एथलीट चैंपियनशिपों की मेजबानी मिली है। इनमें रविवार से शुरू होने वाली ग्रेंड प्री और 20-22 अक्तूबर में होने वाली अंडर-23 प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन दो बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिलने से राष्ट्रीय स्तर पर शहर का एथलेटिक्टस का ग्राफ बढे़गा।
यह स्टार खिलाड़ी पहुंचे
शनिवार को शहर पहुंचने वाले खिलाड़ियों में डिस्क्स थ्रो में एशियन रिकॉर्ड बना चुके तेजिंदरपाल सिंह तूर, 400 मीटर के एशियन स्वर्ण पदक विजेता एमोज, 400 मीटर कांस्य पदक विजेता नेहाल, 400 मीटर के वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले मिजो, जेविलयन थ्रोअर चैंपियन जेना, 400 मीटर एशियन चैंपियन एश्वर्या, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की कांस्य पदक विजेता ज्योति रानी के साथ भारतीय एथलेटिक्स टीम के चीफ कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी राधा कृष्ण शामिल हैं।