फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अधूरे दस्तावेज के कारण अटके बच्चों के रोल नंबर तो प्रिंसिपल पर होगा एक्शन, शिक्षा बोर्ड का अल्टीमेटम

Mon, 08 Jan 2024 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बोर्ड परीक्षाओं के लिए अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्डों से आने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। इसके लिए जारी किया जाने वाला रजिस्ट्रेशन नंबर संबंधित स्कूलों द्वारा बोर्ड को उपलब्ध कराए गए विद्यार्थियों के दस्तावेजों के आधार पर जारी होता है और उसी के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए रोल नंबर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : www.pseb.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद, सैकड़ों विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए रोल नंबर हासिल करने में कठिनाई आ रही है। उनके स्कूलों द्वारा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के पास अधूरे दस्तावेज भेजने के कारण उनके रोल नंबर तैयार नहीं हो रहे।
विज्ञापन


उधर, स्कूलों से आ रहे अधूरे दस्तावेजों के मद्देनजर अब सभी सरकारी, एडेड, एफिलेटेड और एसोसिएट स्कूलों को चेतावनी जारी की है कि वह 19 जनवरी तक अपने विद्यार्थियों से संबंधित दस्तावेजों की खामियां सुधार कर बोर्ड के पास जमा कराएं, अन्यथा संबंधित विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा। 

बोर्ड ने इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि कोई विद्यार्थी अधूरे दस्तावेजों के चलते रोल नंबर हासिल करने से वंचित रहा तो संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्डों से आने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। इसके लिए जारी किया जाने वाला रजिस्ट्रेशन नंबर संबंधित स्कूलों द्वारा बोर्ड को उपलब्ध कराए गए विद्यार्थियों के दस्तावेजों के आधार पर जारी होता है और उसी के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए रोल नंबर दिए जाते हैं। लेकिन इस बार भी बोर्ड तक पहुंचे अनेक दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं, जिन पर बोर्ड ने स्कूलों को ऑनलाइन आईडी पर सूचित कर दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि संबंधित स्कूल ऑनलाइन या मोहाली स्थित बोर्ड के मुख्यालय में 19 जनवरी तक अधूरे दस्तावेजों को पूरा कराएं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें