फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JBT ने अनोखे ढंग से किया सरकार की लेटलतीफी का विरोध

Thu, 19 May 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा में 9455 चयनित जेबीटी ने अनोखे ढंग से किया सरकार के लेटलतीफी का विरोध। 9455 चयनित जेबीटी ने अनोखे ढंग से किया सरकार के लेटलतीफी का विरोध। दरअसल हरियाणा के चयनित जेबीटी का पंचकूला में जारी महापड़ाव बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर महापड़ाव पर डटे चयनित जेबीटी ने बुधवार को मुंडन करवाकर सरकार की लेट-लतीफी का विरोध जताया।
विज्ञापन


चयनित जेबीटी अब वीरवार को छबील लगाकर सरकार का विरोध करते हुए अपनी समस्या लोगों के सामने रखेंगे। इस बीच, महापड़ाव के पहले दिन लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हुए जेबीटी को उनके घर भेज दिया गया है। चयनित अध्यापक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाते, तब तक उनका महापड़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

भर्ती की चयन सूची जारी हुए 21 महीने हो चुके हैं

जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि चयनित जेबीटी की भर्ती प्रदेश की पूर्व सरकार की ओर से की गई थी। 30 मार्च, 2012 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने 9870 जेबीटी की 322 दिन में भर्ती करने का आदेश दिया था, लेकिन यह भर्ती लगातार लटकती रही। इस भर्ती की चयन सूची जारी हुए 21 महीने हो चुके हैं।

प्रदेश की मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चयनित जेबीटी को 29 मार्च, 2015 को 77 दिन में नियुक्ति का वादा किया था। शिक्षा विभाग भी दो बार हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बता चुका है कि हरियाणा के स्कूलों में लगभग 16000 पद रिक्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें