फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी अध्यापकों के विरोध का ये तरीका देख चौंक जाएंगे

Mon, 13 Jun 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जेबीटी अध्यापकों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षा रूपी सांकेतिक भैंस के आगे बीन बजाई। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर रविवार को चयनित जेबीटी अध्यापकों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। फतेहाबाद व सिरसा के जेबीटी अध्यापकों ने धरना जारी रखा।
विज्ञापन


इन दौरान चयनित जेबीटी अध्यापकों ने शिक्षा रूपी सांकेतिक भैंस के आगे बीन बजाई। भैंस आगे बीन बजाने का कारण जिला फतेहाबाद प्रभारी अजयपाल भोडिया ने बताया कि जिस प्रकार भैंस के आगे बीन बजाने से उस पर कोई असर नहीं होता, उसी प्रकार शिक्षा विभाग के आगे चयनित जेबीटी अध्यापक पिछले 29 दिनों से  धरना-प्रदर्शन रूपी बीन बजा रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग अब तक टस से मस नहीं हुआ है।

विभाग इस भर्ती से संबंधित कोई भी कार्य नहीं कर रहा। अध्यापकों की मांग है कि उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र दिए जाएं। इन चयनित जेबीटी अध्यापकों कहना है कि जब तक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से उनकी नियुक्ति पर रोक जारी है, तब तक नियुक्ति नहीं हो सकती। लेकिन इसके बाद भी चयनित जेबीटी अध्यापकों का धरना जारी है। लगभग 40 दिन का समय मिलने के बाद भी सरकार ने भर्ती की ओर कदम नहीं बढ़ाया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर कृष्ण कड़वासरा, सुधीर हंजीरा, सुरेंद्र बेनीवाल, मुकेश काजल, राजीव, कविता वर्मा, विनोद सिहाग, पवन कुमार, देवकी नंदन, कुसुम, विक्की, राममूर्ति, राधेश्याम, नेहा, सुषमा मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें