फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: 111 नशा तस्करों की 88.3 करोड़ की संपत्ति जब्त, नौजवानों को बर्बाद करने वालों पर सख्त पुलिस

Mon, 09 Oct 2023 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने पंजाब के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों जगह से 1658.05 किलोग्राम हेरोइन प्राप्त हुई। इस दौरान 924 किलो अफीम, 986 किलो गांजा, 471 क्विंटल पोस्त की भूसी और 92 लाख मेडिकल नशा बरामद किया गया।
विज्ञापन
सुखचैन सिंह गिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस 15 महीनों से नशा तस्करों पर नकेल कसने में जुटी है। एक तरफ जहां स्पेशल ड्राइव चलाकर उनका नेटवर्क खत्म किया जा रहा है, वहीं उनकी इस काली कमाई से बनाई संपत्ति भी जब्त की जा रही है। इसी कड़ी में अब तक राज्य में 111 बड़े नशा तस्करों की 88.3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है जबकि 59 केसों में 31 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी चल रही है। यह खुलासा सोमवार को पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने किया।

विज्ञापन


वह पंजाब पुलिस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने बताया कि जालंधर जिले के ग्रामीण एरिया में सबसे अधिक 40.03 करोड़ रुपये नशा तस्करों की संपत्ति जब्त हुई है। इसके बाद जिला तरनतारन में 12.06 करोड़ और फिरोजपुर ने 6.16 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं, नशा तस्करों से 15.81 करोड़ की ड्रग मनी बरामद की है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ एक निर्णायक जंग लड़ रही है। पुलिस ने 15 महीनों में 20979 ड्रग तस्करों को दबोचा है। इनमें 3003 बड़े तस्कर शामिल हैं। इनसे 1658 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस दौरान कुल 15434 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 1864 कॉमर्शियल मात्रा से संबंधित केस हैं।

पुलिस ने पंजाब के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों जगह से 1658.05 किलोग्राम हेरोइन प्राप्त हुई। इस दौरान 924 किलो अफीम, 986 किलो गांजा, 471 क्विंटल पोस्त की भूसी और 92 लाख मेडिकल नशा बरामद किया गया।

एक सप्ताह में 260 तस्करों को दबोचा

आईजीपी ने बताया कि पुलिस ने एक सप्ताह में 21 वाणिज्यिक मामलों समेत 185 एफआईआर दर्ज करने के बाद 260 ड्रग तस्करों को दबोचा है। उनसे 15.82 किलोग्राम हेरोइन और 6.13 किलोग्राम अफीम बरामद की है। उनके कब्जे से 6.38 क्विंटल पोस्त की भूसी और 43388 मेडिकल नशा व 4.11 लाख रुपये ड्रग मनी भी बरामद की। 13 भगोड़ों को दबोचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें