फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भेजे जाएंगे संपत्ति कर ने भरने वालों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संपत्ति कर न भरने वालों को नगर निगम मंगलवार से नोटिस भेजना शुरू करेगा। संपत्ति कर भरने की 16 अगस्त अंतिम तारीख थी। नोटिस मिलने के 14 दिन बाद तक संपत्ति कर न भरने वालों के पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए निगम का संपत्ति कर विभाग जनस्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक भी करेगा।
विज्ञापन

नए वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर भरने का समय सोमवार को खत्म हो गया। संपत्ति कर न भरने वाले 700 लोगों को नगर निगम नोटिस भेजेगा। निगम के संपत्ति कर विभाग के 6 कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के नोटिस तैयार कर लिए हैं। प्रतिदिन 55 से 60 लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे। पिछली बार भी संपत्ति कर जमा न करने वाले 300 लोगों को निगम ने नोटिस जारी किया था। एक्सईएन की लापरवाही के कारण मात्र 10 प्रतिशत लोगों ने संपत्ति कर भरा था। इस बार संपत्ति कर विभाग नोटिस भेजने के बाद एसई जनस्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक भी करेगा, ताकि कनेक्शन काटने की कार्रवाई पूरी तरह की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें