फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-दो कुड़ियों संग रोमांस करेंगे अश्मित पटेल

Sat, 02 Nov 2013 10:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब मर्डर और बिग बॉस फेम अस्मित पटेल पंजाबी फिल्म में दिखाई देंगे। अस्मित अपनी पंजाबी फिल्म
विज्ञापन


अस्मित ने बताया कि यह शुद्ध कॉमेडी और एंटरटेनिंग मूवी है। इसमें पंजाबी डायलॉग उन्होंने खुद बोले हैं और इसमें उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना पसंद है। फिल्म में अस्मित ने अंगद नामक लड़के का किरदार निभाया है जिसे कानूनी तौर पर दो लोगों ने गोद लिया हुआ है।

अस्मित के मुताबिक मेरे इन दो पिताओं में से एक सिख है और दूसरा हिंदू। इनका दिल रखने के लिए मुझे रोज सुबह दो बार नाश्ता करना पड़ता है। ऐसे ही बहुत से मनोरंजक पहलू इस फिल्म में हैं।
विज्ञापन


फिल्म में एक प्रेम त्रिकोण भी है जब दो लड़कियां एक साथ अंगद के प्यार में पड़ जाती है ।

फिल्म में मिलेंगे कई ट्विस्ट
चंडीगढ़ की अभिनेत्री पूजा टंडन ने बताया ‘मैंने फिल्म में अमन नाम की एक मध्यमवर्गीय सिख परिवार की लड़की का किरदार निभाया है। कालेज में उसकी एक बहुत अच्छी दोस्त है जिससे वो अपनी हंसी-खुशी, दुख-दर्द, सब कुछ साझा करती है। फिल्म में दर्शकों को काफी टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

प्रोड्यूसर अंगद मेरे अच्छे दोस्त
‘ताल’ एवं ‘मिनी पंजाब’ फेम अभिनेत्री जिविदा ने बताया कि मुझे ‘यार अनमुले’ के बाद एक दमदार कहानी की जरूरत थी इसलिए एक लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मैंने इस फिल्म को चुना। वैसे भी फिल्म के प्रोड्यूसर अंगद सिंह मेरे अच्छे दोस्त हैं।

फिल्म में सुदेश लहरी भी
इस मौके पर जाने माने पंजाबी लोक गायक मंगी माहल भी मौजूद रहे। लोकप्रिय हास्य कलाकार बीएन शर्मा और स्टैंडअप कॉमेडियन सुदेश लहरी भी फिल्म में हैं।

फिल्म के डायलॉग गौरव भल्ला ने लिखे हैं जबकि फिल्म में विली सदक, अमन हायर और अशोक शर्मा ने संगीत दिया है। कमाल खान, सलीम, नवराज हंस, मंगी माहल, आर पुरी, डॉली सिधू और अनुज ने फिल्म के गीतों को अपने स्वर दिए हैं।
विज्ञापन


यह फिल्म नाइस हार्ट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इसके प्रोड्यूसर अंगद सिंह और सोनिया पुरी हैं। फिल्म को निर्देशित किया है हरदीप बड्डोवाल ने। हाल में ही सुपर स्टार सलमान खान ने मुंबई में फिल्म का संगीत जारी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें