फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के खाते का विदेशी महिला ने किया दुरुपयोग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर के बैंक खातों से छेड़छाड़ आरोप में विदेशी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने उनके खाते का इस्तेमाल अवैध तौर पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया। साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है। डॉ. आनंद नारायण सिंह पीयू में वनस्पति विज्ञान विभाग में वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता को इस बात का
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खुद को सिंगापुर में जीआईसी कॉर्पोरेशन की निदेशक लिंडा नाम की एक महिला ने 2021 में व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया और चैट करना शुरू कर दिया। महिला ने उन्हें सिंगापुर में अपनी कंपनी जीआईसी और क्रिप्टो करंसी में निवेश करने के लिए कहा, लेकिन शिकायतकर्ता ने मना कर दिया। इसके बाद जनवरी 2022 में महिला ने पीड़ित को अपना संदेश भेजा कि वह बड़ी मुसीबत में है और उनसे कंपनी के खाते में पांच लाख रुपये यूएसटीडी ट्रांसफर करने का आग्रह किया। उसने शिकायतकर्ता को यह भी आश्वासन दिया कि जब उसे वेतन मिलेगा तो वह एक मिलियन ट्रांसफर कर देगी। हालांकि शिकायतकर्ता ने महिला को कोई पैसा ट्रांसफर नहीं किया। इस दौरान अचानक पीड़ित के मोबाइल में बैंकिंग मोबाइल एप चलना बंद हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता केनरा बैंक शाखा में पहुंचे और शाखा प्रबंधक से मिले। तब शाखा प्रबंधक ने पीड़ित को बताया कि विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) की साइबर शाखा से शिकायत मिलने के बाद उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है।
बैंक प्रबंधक ने शिकायतकर्ता को बताया कि किसी ने उनके खाते का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से पैसे ट्रांसफर किए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि जिन मोबाइल नंबरों से आरोपी महिला पीड़ित से बात करती थी वह सभी मोबाइल नंबर बंद हैं। शिकायतकर्ता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और तथ्यों की पुष्टि के बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें