फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी रोकने के लिए संसद उठाए ठोस कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में हो रही नीलामी रोकने के लिए अधिवक्ता अजय जग्गा ने राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखा है। पत्र मेें लिखा है कि फर्नीचर की नीलामी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने इस बारे में ठोस फैसला लेने की अपील की है। बता दें कि बीते 27 मार्च को फ्रांस में शहर के 4 हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हुई थी।
विज्ञापन

अजय जग्गा ने इससे पहले पिछले महीने पार्लियामेंट हाउस एनेक्स कमेटी सेक्शन के अवर सचिव को भी पत्र लिखकर मांग की थी कि हेरिटज फर्नीचर के संरक्षण को लेकर उनके पत्र को संसद में लाया जाना चाहिए। जग्गा ने कहा कि अगर सरकार इन हेरिटेज फर्नीचर को अपने पास सुरक्षित रखना चाहती है तो इन्हें आर्ट संपत्ति घोषित किया जाना चाहिए। इसके अलावा हेरिटेज वस्तुओं की ग्लोबल ऑक्शन के लिए नियम तय किए जाने चाहिए ताकि इनसे सरकार को राजस्व मिल सके। हेरिटेज फर्नीचर को संभालकर न रखने पर करोड़ों रुपये का राजस्व हाथ से निकल रहा है। पिछले महीने फ्रांस में 57.11 लाख रुपये में हेरीटेज वस्तुओं की ऑक्शन हुई थी। इसमें स्मॉल डेस्क 4.79 लाख, लॉयर आर्म चेयर्स 20.64 लाख, लॉ आर्म चेयर 20.64 लाख और फाइल रैक 11.14 लाख रुपये में नीलाम हुआ। वर्ष 2021 में कई देशों में करीब 12 से अधिक बार चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर नीलाम किया गया था। वहीं वर्ष 2022 की शुरुआत में भी हेरिटेज फर्नीचर की विदेश में नीलामी हो चुकी है। जग्गा ने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन वस्तुओं को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज प्रयोग किए गए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। पिछले कुछ साल में शहर के करोड़ों रुपये के हेरिटेज फर्नीचर यूएसए, यूके, फ्रांस व जर्मनी समेत अन्य देशों में नीलाम हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें