श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर कमेटी के पदाधिकारी शोभा यात्रा निकालते हुए।
- फोटो : 15ctymanimajra8.JPG
मनीमाजरा। सुभाष नगर स्थित श्री संकट मोचन बाला जी मंदिर कमेटी की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर माड़ीवाला, पिपली वाला टाउन से होती हुई माडर्न कांप्लेक्स और फिर मनीमाजरा के घूमकर मंदिर में संपन्न हुई।
चेयरमैन राजेश चहल प्रधान सुरेश गोयल ने बताया कि शनिवार को मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव पर जागरण किया जा रहा है। इसी के चलते शोभायात्रा निकाली गई। शाम सवा 7 बजे हवन, ज्योति प्रचंड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा।
विश्व हिंदू परिषद मंत्री अंकुश गुप्ता ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव हर हिंदू को मनाना चाहिए। राजेश चहल चेयरमैन संकट मोचन बालाजी मंदिर ने लोगों से जागरण में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। इस शोभायात्रा में देवेंद्र सिद्धू ,अनुज सहगल, राकेश उप्पल, जितेंद्र कालरा, संदीप शर्मा, जितेंद्र रावत आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।