फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या : पीयू में विद्यार्थियों को छात्रावास मिलने में आ रहीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को छात्रावास मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। इसका कारण डीएसडब्ल्यू, विभागों और छात्रावासों में तालमेल की कमी है। हालांकि विद्यार्थियों की ओर से अपने विभागों में शिकायत करने के बाद विभागों ने डीएसडब्ल्यू को छात्रावास के संबंध में पत्र लिखा। वहीं डीएसडब्ल्यू दफ्तर ने छात्रावासों से भी खाली कमरों और छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में बॉटनी, बायोकेमेस्ट्री विभाग ने विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए नोटिस जारी कर दिया है। बॉटनी की कक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। इन विभागों के पुराने विद्यार्थियों ने छात्रावासों में आना शुरू कर दिया है। वहीं अन्य विभागों के छात्र जिन्हें पहले से छात्रावास अलॉट था, वे भी छात्रावास में आ गए हैं। वहीं नए विद्यार्थियों को छात्रावास अलॉट होने में समस्या आ रही है। इसका एक कारण यह है कि यूनिवर्सिटी ने ऑफलाइन कक्षाओं का नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन परीक्षाओं के कारण अभी तक विभागों ने कक्षा किस दिन से शुरू होगी, इसकी डिटेल विद्यार्थियों को नहीं भेजी है। इस कारण नए छात्रों को छात्रावास नहीं मिल पा रहा है। डीएसडब्ल्यू ने छात्रावासों की समस्या दूर करने के लिए कमरों की पूरी डिटेल रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें