फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने भी थपथपाई दीपेंद्र हुड्डा की पीठ, मेहनती और सच्चा नेता बताया

Wed, 02 Oct 2024 09:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बवानीखेड़ा में थी। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से दीपेंद्र हुड्डा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा लीडर बताया।  
विज्ञापन
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पीठ थपथपाई है। बवानीखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के समर्थन में बुधवार को हुई रैली में संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने मंच से दीपेंद्र हुड्डा के बारे में तारीफ के कसीदे पढ़े। प्रियंका ने हुड्डा को संघर्षशील, मेहनती और सच्चा नेता बताया है।

विज्ञापन


गौर हो कि एक दिन पहले ही अपनी चुनावी रथ यात्रा के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा राहुल गांधी के साथ रथ में सवार रहे थे। गोहाना में रैली के बाद राहुल गांधी दीपेंद्र हुड्डा को अपने साथ दिल्ली ले गए थे और चुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार की थी।

बुधवार को बवानीखेड़ा में प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव में नेता का चुनाव करते हुए जरूर चीजें देखें कि संघर्ष करने वाला कौन है। नेता ने जीवन में क्या किया है, सेवा और संघर्ष की क्या कहानी है। प्रियंका ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर सांसद हुड्डा को कई सालों से जानती हूं। केवल दीपेंद्र हुड्डा की बातों पर ही नहीं, वह खुद हरियाणा के लोगों से बात करती हैं और पूछती हैं कि दीपेंद्र लोगों से मिलते हैं या नहीं और संघर्ष करते हैं या नहीं, जवाब मिलता है कि वह संघर्ष कर रहे हैं। इनके घर के दरवाजे 24 घंटे लोगों के लिए खुले रहते हैं। 
विज्ञापन


जनता का आह्वान करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा और अपने संसदीय क्षेत्र रोहतक में काम कराए हैं। उस समय में हरियाणा में कई क्षेत्रों में परिवर्तन हुआ और युवाओं को रोजगार मिला। नेता को चुनते समय यह जरूर देखें कि नेता की नियत कैसी है। गौर हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान प्रदेशभर में चलाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद दीपेंद्र हुड्डा दूसरे नेता हैं, जिन्होंने पूरे हरियाणा में प्रचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें