सवारियों से भरी प्राइवेट बस वीरवार सुबह पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा हरियाणा के करनाल में हुआ। बस करनाल से सफीदों जा रही थीं कि बेकाबू होकर पलट गई। सवारियों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया।
हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अब पुलिस बस पलटने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।