पत्नी की हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में बंद पति ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी बैरक में कंबल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव जीता के रूप में हुई है। थाना कैंट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि अंग्रेज सिंह ने अपनी पत्नी संदीप कौर की 27 जनवरी 2019 को गला घोट कर हत्या कर दी थी।