लुधियाना के सिधंवा नहर के रास्ते शहर में पहुंचे सांभर को पकड़े वन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले हैबोवाल इलाके में सांभर होने की सूचना के बाद जंगलात विभाग को उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को सिधवां नहर में सांभर ने जंगलात विभाग के अधिकारियों और गोताखोरों की काफी मशक्कत कराई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगलात विभाग के अधिकारियों ने सांभर को काबू किया और उसे गाड़ी में डाल कर मत्तेवाड़ा के जंगलों में छोड़ दिया गया।
शुक्रवार की सुबह सिधवां नहर वेरका मिल्क प्लांट के पास नहर में सांभर देख राहगीरों ने वहां पास में मौजूद पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पहले तो पानी में से उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उसके बाद उन्होंने जंगलात विभाग के मुलाजिमों को इसकी जानकारी दी।
प्रवीण कुमार की अगवाई में जंगलात विभाग की टीम पहुंची। जिन्होंने गोताखोरों की मदद मांगी तो उन्हें गोताखोर पुलिस ने मंगवा कर दिए। तब भी तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांभर को बाहर निकाला गया। प्रवीण कुमार के मुताबिक जंगल से भटकते हुए अक्सर सांभर शहर की तरफ आ जाते है। सांभर को काबू करने के बाद पिर से मत्तेवाड़ा के जंगलों में छोड़ दिया गया है।