फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: आठ फरवरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे पंजाब में प्रचार, वर्चुअल रैलियों को करेंगे संबोधित

Sun, 06 Feb 2022 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के अनुसार कोरोना की पाबंदियों के कारण प्रधानमंत्री पंजाब में वर्चुअल रैलियां करेंगे। 8 को मोदी लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए खास रणनीति बना ली है। इसी के तहत 8 फरवरी से पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार की शुरुआत कर देंगे। हालांकि प्रधानमंत्री का यह प्रचार वर्चुअल होगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के अनुसार कोरोना की पाबंदियों के कारण प्रधानमंत्री पंजाब में वर्चुअल रैलियां करेंगे। 8 को मोदी लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री की ऐसी छह रैलियां करवाई जाएंगी। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब आएंगे। नड्डा 12 और 17 फरवरी को आएंगे। गठबंधन में भाजपा 73, पंजाब लोक कांग्रेस 29 पर चुनाव लड़ रही है। अन्य सीटों पर शिअद संयुक्त के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें