फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल पठानकोट पहुंचेंगे राष्ट्रपति कोविंद: शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, दौरे को सफल बनाने में जुटा सरकारी अमला

Thu, 09 Jun 2022 06:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बुधवार शाम से ही जिला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को रात भर एयरफोर्स ने हेलीकॉप्टरों के जरिये सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (पंजाब) - फोटो : Twitter@rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को पठानकोट पहुंचेंगे। हालांकि, पठानकोट में उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। वह जम्मू-कश्मीर से हिमाचल जाते वक्त थोड़ी देर पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर रुकेंगे। जिलेभर का अमला उनके दौरे को सफल बनाने में जुटा है। राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर जहां पठानकोट में सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं, शहर में साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


सड़क के किनारे लगी रेहड़ियों को हटवा दिया गया है, सड़कों की सफाई करवाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बेशक राष्ट्रपति सेना के विशेष विमान से पठानकोट आएंगे और यहां से चॉपर में हिमाचल के लिए रवाना होंगे लेकिन इस दौरान अगर मौसम खराब हुआ या कोई तकनीकी समस्या आती है तो सड़क मार्ग को विकल्प के रूप में रखना पड़ता है। इसी उद्देश्य से गाड़ियों का प्रबंध करवाया गया है और शहर में सफाई व्यवस्था से लेकर सड़क के किनारे लगी रेहड़ियों को हटवाया गया है। ताकि उस समय किसी किस्म की कोई परेशानी पेश न आए।

बुधवार रात को हेलीकॉप्टर से जांची गई सुरक्षा व्यवस्था 
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बुधवार शाम से ही जिला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को रात भर एयरफोर्स ने हेलीकॉप्टरों के जरिये सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाया। एयरफोर्स के साथ सटे एरिया में सड़क के किनारे वाहनों को खड़े नहीं होने दिया जा रहा। नाकों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


12 बजे के बाद पठानकोट आएंगे राष्ट्रपति
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राष्ट्रपति 12 बजे के बाद विशेष विमान से पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। पठानकोट में अधिकारियों से मिलने के बाद वह चॉपर से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके साथ वैकल्पिक तौर पर चलने वाले काफिले के लिए गाड़ियों का प्रबंध कर दिया गया है। निगम द्वारा एसडी कॉलेज से लेकर मामून तक करवाई गई सफाई व्यवस्था का भी डीसी ने खुद जायजा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें