फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना दिवस: राष्ट्रपति दो दिन चंडीगढ़ में, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, एयर शो से जुड़ी एडवाइजरी जारी

Wed, 05 Oct 2022 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एयर शो के लिए गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 से शाम सात बजे तक सुखना लेक के आसपास की कई सड़कें बंद रहेंगी। दोनों दिन लेक पर आम जनता के लिए सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी। लोगों के लिए यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। शो के दौरान क्या करना है और क्या नहीं, इसको लेकर पुलिस की तरफ से पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Twitter/President Of India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ अक्तूबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगी और वायुसेना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगी। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुख समेत कई पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज, कई मंत्री, अधिकारी व अन्य उपस्थित रहेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति शहर में ही रुकेंगी और अगले दिन कई परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ सुबह 10 बजे नई यूटी सचिवालय की इमारत का उद्घाटन करेंगी। सुबह 11 बजे वो पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के कन्वोकेशन में हिस्सा लेंगी। उनके दौरे को लेकर दोनों दिन चंडीगढ़ में कड़ी सुरक्षा रहेगी। राष्ट्रपति आठ अक्तूबर की रात पंजाब राजभवन में रुकेंगी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

विज्ञापन




एयर शो: फुल ड्रेस रिहर्सल कल, एडवाइजरी जारी
एयर शो के लिए गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 से शाम सात बजे तक सुखना लेक के आसपास की कई सड़कें बंद रहेंगी। दोनों दिन लेक पर आम जनता के लिए सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी। लोगों के लिए यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। शो के दौरान क्या करना है और क्या नहीं, इसको लेकर पुलिस की तरफ से पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन




पढ़ लें क्या करना है और क्या नहीं

  • एयर शो में सिर्फ वैध पास और पहचानपत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा
  • लोगों को सुबह 11:00 से लेकर 2:00 बजे के बीच अपने पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा
  • शो को देखने के लिए दो बजे तक हर हाल में आवंटित जोन में बैठ जाएं
  • लोग केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं। हालांकि मौके पर पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था होगी
  • बैग, माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, खाने-पीने की चीजें, आग पकड़ने वाली चीजें, बैनर, पोस्टर, लोहे व लकड़ी के रॉड आदि प्रतिबंधित है अगर लेकर गए तो पुलिस उसे जब्त कर लेगी
  • कार्यक्रम के शुरू होने के बाद लोग अपनी सीट से इधर-उधर न जाएं
  • शो के दिन सुखना लेक के आसपास किसी भी सड़क या फुटपाथ पर गाड़ी को खड़ा न करें
  • मेडिकल इमरजेंसी के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गईं हैं
विज्ञापन

एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
इन सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही रहेगी बंद
  • उत्तर मार्ग पर पुराने बैरिकेड चौक (सेक्टर-1/3/4 चौक) से सरोवर पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर-5/6/7/8 चौक) तक
  • विज्ञान पथ पर न्यू बैरिकेड चौक (सेक्टर-3/4/9/10) से हीरा सिंह चौक (सेक्टर-5/6/7/8) की ओर
  • सेंट कबीर स्कूल लाइट प्वाइंट से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की ओर विज्ञान पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर-5/6/7/8) तक

इन सड़कों पर पैदल आवाजाही भी बंद
उत्तर मार्ग पर पुराने बैरिकेड चौक (सेक्टर -1/3/4 चौक) से सरोवर पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर-5/6/7/8 चौक) तक सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे के बीच पैदल आवाजाही भी बंद रहेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें