फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना दिवस: 24 घंटे में एयर शो की सभी सीटें फुल, विदेश से भी बुकिंग, मगर पड़ सकता है बारिश का खलल

Wed, 05 Oct 2022 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वायुसेना सुखना लेक पर पिछले कुछ दिनों से अभ्यास कर रही है। मंगलवार को भी अभ्यास किया गया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वायुसेना के कई विमानों ने अपने करतब से लोगों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना दिवस (आठ अक्टूबर) पर सुखना लेक पर होने वाले एयर शो को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि आठ अक्तूबर के एयर शो की सभी टिकटें 24 घंटे के अंदर ही बुक हो गईं और छह अक्टूबर के एयर शो के लिए 80 फीसदी से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि बुधवार तक दोनों दिनों की सभी सीटें फुल हो जाएंगी। उधर, वायुसेना दिवस के कार्यक्रम पर खराब मौसम का साया है। पहले मौसम विभाग ने बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन अब दोनों दिन बूंदाबांदी की भी संभावना जता दी है।

विज्ञापन


25 हजार से अधिक सीटें बुक
प्रशासन ने चंडीगढ़ टूरिज्म एप से सोमवार शाम साढ़े छह बजे पास जारी करना शुरू किया। पहले ही दिन 25 हजार से ज्यादा लोगों ने सीटें बुक कर लीं। खास बात यह है कि एयर शो के लिए सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों व विदेश से भी लोगों ने सीटें बुक कराईं हैं। एयर शो में सिर्फ वही लोग शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ‘चंडीगढ़ टूरिज्म’ एप पर पंजीकरण कराकर पास प्राप्त किया है। 

ऑनलाइन व्यवस्था होने की वजह से इस बार लोगों को काफी सुविधा हुई है। इससे उन लोगों को भी फायदा हुआ जो चंडीगढ़ के बाहर रहते हैं। उन्होंने ने भी एप को डाउनलोड कर पास हासिल कर लिया है। कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत कुछ अन्य देशों से भी पास की बुकिंग कराई गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
छह और आठ को बारिश के आसार, एयर शो में पड़ सकता है खलल  
वायुसेना दिवस के उपलक्ष्य में छह और आठ अक्तूबर को सुखना लेक पर होने जा रहे एयर शो के लिए 50 हजार के ज्यादा लोगों ने टिकट बुक करा लिया है। लेक पर पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रही हैं लेकिन वायुसेना दिवस के कार्यक्रम पर खराब मौसम का साया है। पहले मौसम विभाग ने बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन अब दोनों दिन बूंदाबांदी की भी संभावना जता दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, छह और आठ अक्तूबर को शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। इस पूर्वानुमान ने सभी की चिंताएं बढ़ा दीं हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एयर शो। - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना ने सुखना लेक पर किया अभ्यास
वायुसेना सुखना लेक पर पिछले कुछ दिनों से अभ्यास कर रही है। मंगलवार को भी अभ्यास किया गया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वायुसेना के कई विमानों ने अपने करतब से लोगों को रोमांचित कर दिया। दोपहर तीन बजे के बाद शहर के आसमान विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजते रहे। लोगों ने अपने घरों की छत से भी यह नजारा देखा। अभ्यास में वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, चिनूक व सारंग हेलिकॉप्टर, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम व अन्य विमानों ने अपने करतब दिखाए। लोग भी इन दृश्यों को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे।

प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने तैयारियों की समीक्षा की
एयर शो की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में एक समीक्षा बैठक की। इसमें चंडीगढ़ प्रशासन के साथ वायुसेना के भी अधिकारी शामिल रहे। दोनों दिन होने वाले कार्यक्रमों की पूरी जानकारी प्रशासक को दी गई और लोगों के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें