फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती ने शौचालय में जन्मा शिशु

Tue, 25 Nov 2014 10:51 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार भले ही कैंसर और नशा पीड़ित लोगों के उपचार के अलावा ग्रामीण स्तर पर इलाज की बेहतर सुविधाओं के दावे करे, लेकिन वास्तव में हकीकत कुछ और ही है। जिले के बहरामपुर प्राइमरी हेल्थ सेंटर का हाल कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है। अस्पताल का ताजा वाकया यह है कि यहां एक गर्भवती ने मजबूरन शिशु को उस वक्त शौचालय में जन्म दिया, जब अस्पताल का पूरा स्टाफ ही नदारद था।
विज्ञापन


मामले से संबंधित महिला के पिता कोठे निवासी लखविन्द्र सिंह ने बताया कि वे अपनी गर्भवती बेटी संदीप कौर को गंभीर हालत में मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे प्राइमरी हेल्थ सेंटर बहरामपुर लेकर आए थे। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की ओर से उन्हें गुरदासपुर टेस्ट कराने के लिए भेज दिया गया। जब वे टेस्ट कराने के बाद वापस लगभग 6 बजे बहरामपुर पंहुचे तो अस्पताल में केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तरसेम सिंह ही मिला।

जबकि बाकी स्टाफ गैरहाजिर था। उन्होंने बताया कि जब पीड़िता को की हालत गंभीर हो गई तो मजबूरन उसे शौचालय ले जाया गया। वहां संदीप कौर ने शिशु को जन्म दिया। शाम लगभग 6:40 बजे एक स्टाफ नर्स अस्पताल पहुंची। मामले में बहरामपुर प्राइमरी हेल्थ सेंटर के एसएमओ सुशील डोगरा ने बताया मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सिफारिश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें