फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप कबड्डी की तैयारियां तेज

Tue, 25 Nov 2014 10:48 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से आयोजित होने वाले पांचवें विश्व कप कबड्डी के मुकाबले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सात दिसंबर को जिले के शहीद नवदीप सिंह अशोक चक्र खेल स्टेडियम में विश्व कप के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन



डीसी डा.अभिनव त्रिखा ने बताया कि फ्लड लाइटों की दूधिया रोशनी में मैच शाम 5 बजे शुरू होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। दर्शकों को मैच देखने में कोई परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा गया है।

डा.त्रिखा ने बताया कि स्टेडियम की तैयारी, मैदान की तैयारी, बैरी केडिंग करने, कुर्सियों का प्रबंध, वीवीआईपी स्टेज, कलाकारों के लिए स्टेज, मेडिकल सुविधाएं, लोगों के बैठने का प्रबंध, अस्थायी शौचालय व बाथरूम, पीने वाले साफ पानी का प्रबंध के अलावा सुरक्षा प्रबंधों के लिए उपमंडल अधिकारी गुरदासपुर मनमोहन सिंह कंग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी ने कहा कि अधिकारियों के साथ मीटिंग कर प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें