फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तानी समझने वालों को सबक सिखाना होगा'

Thu, 09 Oct 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस राज विच हलका डबवाली नूं पाकिस्तान दा हिस्सा समझेया गया। हुण हलका डबवाली दे लोग 15 अक्तूबर नूं ईवीएम मशीन ते इनेलो पार्टी दे प्रत्याशी वाला बटन दबोनगे। चीं दी आवाज आऊंगी। समझ लेओ हुड्डा दी चीख निकल गई।
विज्ञापन


वे मंगलवार को दूसरी बार हलका डबवाली में इनेलो प्रत्याशी नैना चौटाला के पक्ष में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। वहीं, इनेलो के लिए प्रचार करने आए बादल का विरोध जारी रहा। बादल का विरोध सिखों ने दीवारों पर पोस्टर चस्पा करके किया।
    
नारों और लारों से सत्ता हथियाना चाहती है कांग्रेस
डबवाली में बादल ने इमोशनल कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने नारा लाया कि असीं आजादी लई कुर्बानी दित्ती है, सानूं राज देवो।

लोगों ने इन्हें इतने सालों तक राज दिया, जबकि आजादी के लिए भगत सिंह, उधम सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपना खून बहाया था, वे कांग्रेसी नहीं थे। ते हुण सत्ता विच आऊन वास्ते कांग्रेस पाडो ते राज करो दी नीति अपनाई होई ए।
विज्ञापन


इंदिरा ने दिया था सत्ता का लालच
बादल ने कहा कि इमरजेंसी समां इंदिरा गांधी ने ओना नूं सशर्त राज करन लई आखेया सी। लेकिन असीं लालच नहीं लेया। चौटाला ते बादल परिवार ने हमेशा लोकां तो राज लेया है। पर कांग्रेस च मुख्यमंत्री सोनिया ते राहुल गांधी तो पुछ के बनदा है।

सीएम नूं कम्म सोनिया तो पुछ के करने पैंदे ने। इस मौके पर हलका तलवंडी साबो से एमएलए जीत महेंद्र सिंह, ब्लाक समिति लंबी के चेयरमैन गुरबख्शी सिंह, विक्की मिड्डूखेड़ा, रवि चौटाला और संदीप गंगा उपस्थित थे।
 
बैकरेस्ट बेल्ट दिखाकर कहा, टूटी पड़ी हैं हरियाणा की सड़कें
सीएम बादल ने अपनी बैकरेस्ट बेल्ट दिखाते हुए कहा कि मेरे साथ हमेशा डॉक्टर रहता है। मेरे डॉक्टर ने सलाह दित्ती कि तुसीं हरियाणा विच प्रचार करन वास्ते जा रहे ओ, तो इह पेटी बन लो। मैं पूछेया क्यों। डॉक्टर दा जवाब सी कि हरियाणा दिया सड़कां टूटियां होईयां ने, ऐवें तुसीं अपनी हड्डी तुड़वा बैठोंगे। पिंड डबवाली तो जोगेवाला आऊंदे आऊंदे ऐस गल्ल दा अहसास हो गया।

पोस्टरों के जरिये बादल का विरोध
प्रत्येक मार्ग पर हरियाणा के सिखों ने पोस्टर चस्पा करके बादल का विरोध जताया। पोस्टरों पर हरियाणा सिख एकता जिंदाबाद लिखा हुआ था।

एसवाईएल का मुद्दा चलता ही रहना है : बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि मेरा विरोध करने वाले सिख नी, कांग्रेसी हैं। गांव जोगेवाला में उन्होंने पत्रकारों को कहा कि देवीलाल ते चौटाला परिवार इक ने। राजधानी चंडीगढ़ या फेर एसवाईएल दा मुद्दा चलदा ही रहना है। मैं हरियाणा च किसे होर मुद्दे ते आयां हैं। मेरा कम कांग्रेस नूं हरियाणा चों खत्म करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें