फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू, पांच किलो गेहूं और एक किलो दाल मिलेगी मुफ्त

Thu, 16 Apr 2020 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने गुरुवार को जवद्दी क्षेत्र से पंजाब में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को स्मार्टकार्ड योजना के अधीन गेहूं और दाल मुफ्त बांटी जाएगी।

विज्ञापन


इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आशु ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो गेहूं और प्रत्येक परिवार को 1 किलो दाल प्रति माह के हिसाब से अगले तीन महीने तक मुफ्त मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा भी गरीब लोगों को 10 लाख भोजन के पैकेटों का वितरण किया जा चुका है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की कोशिश है कि कर्फ्यू/लॉकडाउन के कारण कोई भी व्यक्ति खासकर गरीब व्यक्ति भोजन के बिना न सोए। उन्होंने कहा कि इस योजना के अधीन राज्य में 1.41 करोड़ से अधिक लाभपात्रियों को लाया जाएगा। आशु ने इस स्थिति में अलग-अलग संस्थाओं, संगठनों और संस्थानों द्वारा जरूरतमंद लोगों तक भोजन और राशन मुहैया कराने की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य के जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें