यूटी प्रशासन के भरपूर बिजली के दावों की हवा निकल रही है। बिजली की लगातार कटौती जारी है। मंगलवार को शहर के 16 सेक्टरों और 12 इलाकों में करीब छह घंटे बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा अघोषित बिजली कटों की संख्या अलग है। बावजूद इसके प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि यह रुटीन कटौती है। कुछ दिनों से शहर में घोषित और अघोषित दोनों तरह की बिजली कटौती बढ़ गई है। रोजाना कई घंटों तक शहर के उन इलाकों में भी बिजली नहीं आ रही है, जहां कोई मरम्मत कार्य नहीं चल रहा।
ये भी पढ़ें-
Ranjit Singh Murder Case: सजा सुनते ही लटक गया राम रहीम का चेहरा, बीमारी का भी दिया हवाला
सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप
मंगलवार को सेक्टर-8, 14, 15, 17, 22, 23, 27, 28, 31, 32, 33, 40, 41, 46, 47, 51, मौली गांव और मौली कांप्लेक्स, मोटर मार्केट मनीमाजरा, मोरी गेट, गोविंदपुरा, ठाकुरद्वारा, मनीमाजरा सिविल अस्पताल, रमा मार्केट, एमएचसी, माता मनसा देवी की सड़क पर आने वाला पंप हाउस, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, बीआरडी एरिया और पंजाब यूनिवर्सिटी के रिहायशी इलाकों में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Ranjit Singh Murder Case: सीबीआई वकील ने कहा- बाबा को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा, राम रहीम के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
कोयले की वजह से यहां संकट नहीं
उधर, देशव्यापी कोयला संकट पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल का कहना है कि कोयले की वजह से चंडीगढ़ में बिजली की कोई समस्या नहीं है। हमारे यहां मांग से ज्यादा बिजली की आपूर्ति है। कुछ जगह जो बिजली कट लग रहे हैं, वहां काम चल रहा है। ये सामान्य बात है। बता दें कि फिलहाल शहर में रोजाना करीब 220 मेगावाट बिजली की खपत है, लेकिन गर्मियों में ये मांग 400 मेगावाट तक पहुंच जाती है। इस वर्ष जुलाई महीने में बिजली की मांग अपने उच्चतम स्तर 426 मेगावाट तक पहुंच गई थी।