मरम्मत कार्य के कारण बुधवार को कई सेक्टरों में बिजली कट रहेगा। सेक्टर-22 के कई हिस्सों में सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। वहीं सेक्टर-39, कजेहड़ी, थ्री बीआरडी और 12 विंग में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बत्ती गुल रहेगी।
सेक्टर-18, 19, 21, मौली, मौली कॉम्प्लेक्स, चरन सिंह कॉलोनी, रायपुर कलां, विकास नगर, निरंकारी भवन, मनीमाजरा के कई हिस्सों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कट रहेगा।