डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब के प्रदेश प्रधान एवं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटोरड़ा में विज्ञान अध्यापक विक्रम देव सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लिसनिंग लैब स्थापित की हैं लेकिन यह लैब भी बिजली के न होने से बंद पड़ी हैं। इन लैब में उपलब्ध कंप्यूटरों को हेडफोन से जोड़कर छठी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी पढ़ाया जाता है। सरकार को जनरेटर या इनवर्टर की सुविधा मुहैया कराना चाहिए।
डीटीएफ के महासचिव मुकेश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के स्कूलों में सुधार लाने का दावा किया था। लेकिन अभी तक स्कूलों में पूरी किताबें नहीं पहुंची हैं। साथ ही बच्चों को बिजली के लंबे कटों के कारण भी परेशान होना पड़ रहा है।
गेहूं के सीजन के कारण लग रहे हैं लंबे कट, जल्द दिक्कत दूर होगी: डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) हरिंदर कौर ने माना कि गांवों में बिजली के लंबे कटों से स्कूलों में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं के सीजन में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट से फसलों को आग लगने की घटनाओं से बचाने के लिए कट लगाए जा रहे हैं। अब कटाई लगभग हो चुकी है, इसलिए समस्या जल्द दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों में जनरेटर हैं।