फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के शक्ति प्रदर्शन ने ली मरीज की जान

Sat, 27 Sep 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन भरते समय उम्मीदवारों का शक्ति प्रदर्शन एक व्यक्ति के लिए मौत का कारण बन गया। संदिग्ध हालात में जहर निगलने वाले एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय जाम में फंसकर देर होने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के पानीपत की है। जाम में फंसी एंबुलेंस को किसी तरह निकालने की गुहार न तो शक्ति प्रदर्शन के नशे में चूर समर्थकों ने सुनी और न ही पुलिस की कोई मदद मिल पाई।

हालांकि परिवार ने गुहार लगाते हुए वाहनों को इधर उधर तो कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को समालखा में एक व्यक्ति अरुण कुमार ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। डॉक्टरों ने अरुण कुमार की हालत देखते हुए पानीपत रेफर कर दिया। परिजन किसी तरह एंबुलेंस कर अरुण कुमार को पानीपत ले आए।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने भी नहीं की मदद

एंबुलेंस यहां नामांकन भरने के लिए जीटी रोड पर शक्ति प्रदर्शन करते समर्थकों के वाहनों की भीड़ में फंस गई। परिजनों से वाहन से उतरकर अरुण की जान का हवाला देते हुए जाम से किसी तरह एंबुलेंस को निकालने की अपील की और कुछ वाहनों को इधर-उधर भी कराया।

हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जीटी रोड पर पुलिस भी तैनात थी। लेकिन परिजनों की मदद करने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। जीटी रोड पर लगभग सवा घंटे फंसने के बाद किसी तरह एंबुलेंस निकल पाई।

इसके बाद निजी अस्पताल पर ले जाते हुए एंबुलेंस एक बार फिर गलियों में मौजूद भीड़ में फंस गई। यहां लगभग पौन घंटा फंसने के बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। यहां पहुंचकर डॉक्टर ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें