फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे कृषि विकास अधिकारियों के पद, नौ साल से लटकी भर्ती

Wed, 08 Jan 2020 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा में लंबे अरसे से रिक्त पड़े कृषि विकास अधिकारियों (एडीओ) के पद जल्द भरे जाएंगे। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अफसरों को निर्देश दे दिए हैं कि इससे संबंधित लंबित प्रक्रिया को जल्द पूरा करें। इन पदों के रिक्त होने की वजह से फील्ड में कृषि संबंधी योजनाओं को लागू करवाने में काफी दिक्कतें आ रही थी।

विज्ञापन


हरियाणा में एडीओ के 1260 पद स्वीकृत है। लेकिन इसमें से करीब 500 पद ही भरे हुए हैं। विभाग के ये ऐसे अफसर हैं, जो सीधे किसानों से जुड़े रहते हैं। सरकार और किसान के बीच कड़ी का काम करने वाले ये अफसर ही फील्ड में सरकारी योजनाओं को लागू करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अब सरकार की ओर से इन रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग को इसके बारे में लिखा भी गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

मगर आयोग ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति लगाते हुए पहले एडीओ के सर्विस रूल्स फ्रेम करने को कहा था। 2010 से ये मामला यूं ही लंबित पड़ा है और लगातार एडीओ रिटायर्ड होते जा रहे हैं। इससे न केवल फील्ड में विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि मौजूदा एडीओ पर वर्कलोड भी बढ़ता जा रहा है। मगर अब मंत्री ने जल्द ही इस संदर्भ में लंबित प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

पराली प्रबंधन के भी दिए निर्देश
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि पराली के प्रबंधन के लिए औद्योगिक इकाइयों के साथ संपर्क किया जाए। इसके साथ ही गोशालाओं में भी पराली के उपयोग के लिए कदम बढ़ाए जाएं ताकि किसान पराली को न जलाए और वह पराली को बेचकर आय प्राप्त कर सके।

किसानों की आय दोगुनी करने के विजन के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को प्राकृतिक, जैविक और बागवानी फसलों की खेती करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों व किसानों के बच्चों को बागवानी, कृषि और प्रोसेसिंग से संबंधित जानकारी व प्रशिक्षण दिये जाने के भी निर्देश दिए ताकि वे इतने योग्य बन सकें कि वे देश में ही नहीं अपितु विदेशों में जाकर भी रोजगार प्राप्त कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें