फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की राखी भाई तक पहुंचाने की तैयारी में डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में देश-विदेश में रह रहे भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। हर वर्ष की तरह इस बार भी वाटरप्रूफ लिफाफा डाकघरों में मिल रहा है। यही नहीं बहनें भाइयों को मनपसंद उपहार भी भेज सकती हैं। डाक विभाग ने बहनों से अपील की है कि वह पहले ही राखी भेज दें ताकि विभाग समय पर उनकी राखी भाई तक पहुंचा सके।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पोस्टल डिवीजन के डाकघरों में 43 चंडीगढ़ में, 24 मोहाली और 27 रोपड़ में हैं। इन सभी डाकघरों में राखी मेल की बुकिंग हो रही है। यह देश के विभिन्न भागों के अलावा विदेश में भी भेजी जा रही है। शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सभी डाकघरों में राखी के आकर्षक लिफाफा उपलब्ध कराया गया है। खास बात यह है कि आंशिक चार्ज पर पार्सल पैकिंग की भी सुविधा दी जा रही है। इससे बहनें अपने भाई को पार्सल के माध्यम से उपहार भी भेज सकती हैं। डाक विभाग पैकिंग की भी सुविधा दे रहा है। पार्सल पैकिंग की सुविधा सेक्टर-17 के प्रधान डाकघर के अलावा रोपड़ मुख्यालय, जीरकपुर, खरड़ के अलावा चंडीगढ़ के सेक्टर 12, 22, 30, 36, 47, 55 स्थित डाकघर में उपलब्ध है।
राखी के लिफाफे की डिलीवरी में तेजी के लिए कसी कमर
डाक विभाग ने राखी के लिफाफे की डिलीवरी में तेजी लाने के लिए कमर कस ली है। डाक विभाग ने इसके लिए विशेष इंतजाम किए हैं। डाकघरों में राखी के लिए विशेष लेटर बॉक्स रखे गए हैं ताकि इसकी छंटाई में परेशानी न हो और समय पर राखी पहुंच जाए।
विज्ञापन

कोट्स
समय पर भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। राखी के अलावा बहनें पार्सल के माध्यम से उपहार भी भेज सकती हैं। इसके लिए विशेष बॉक्स की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आंशिक चार्ज लिया जा रहा है। डाक विभाग ने पैकिंग के लिए अपने कर्मचारी लगाए हैं।
विज्ञापन

-हरजिंदर सिंह भट्टी, प्रवर अधीक्षक डाकघर, चंडीगढ़ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें