फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर पहलवान का अश्लील MMS, रेप का दबाव डाला तो काट ली नस

Sun, 02 Oct 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जूनियर पहलवान का अश्लील MMS
विज्ञापन
दस साल की पहलवान का धोखे से बनाया अश्लील वीडियो, शारीरिक संबंध का दबाव बनाया तो नाबालिग ने काट ली नस।
विज्ञापन


घटना सामने आई, रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में। स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाली सब जूनियर पहलवान की एक सीनियर पहलवान ने अपनी गर्लफ्रें ड और दोस्त के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह 10 वर्षीय सब जूनियर पहलवान के वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर जूनियर पहलवान ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इस संबंध में महिला थाने में गांव भालौठ के पवन सहित उसके दोस्त और महिला मित्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट, छेडछाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

बेटी पिछले कई दिनों से गुमसुम

मोबाइल वीडियो, एमएमएस - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी निवासी सब जूनियर पहलवान के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी छोटूराम स्टेडियम में काफी समय से प्र्रैक्टिस कर रही है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से गुमसुम रहती थी। उसने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अपने कमरे में जाकर हाथ की नस काट ली।

समय रहते परिजनों को घटना के बारे में पता चल गया तो वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद जब परिजनों ने बच्ची से ऐसा कदम उठाने का कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बता दी।

बच्ची की बात सुनकर परिजन दंग रह गये। सब जूनियर पहलवान ने परिजनों को बताया कि पांच दिन पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले पहलवान पवन ने अपनी महिला मित्र व एक अन्य साथी के साथ मिलकर कपड़े बदलते समय मेरी वीडियो बनाई और फोटो खींच लिए।

इसके बाद आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। कई दिनों से परेशान होने के बाद बच्ची ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। परिजन यदि समय पर उसे अस्पताल न लाते तो कुछ भी हो सकता था। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पहले भी की थी छेड़खानी, सिफारिश पर फिर दाखिला

युवक ने घिनौनी हरकत की है - फोटो : demo pic
नाबालिग लड़की के साथ जिस युवक ने घिनौनी हरकत की है वह पहले भी महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता को लेकर चर्चा में रहा है। जांच अधिकारी महिला एएसआई बिमला देवी ने बताया कि पवन को ऐसे ही एक मामले में स्टेडियम से निकाल दिया गया था। तब उसके खिलाफ थाने में शिकायत नहीं दी गई थी। स्टेडियम प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई कर उसे निकाला था। इसके कुछ समय बाद सिफारिश पर उसे फिर स्टेडियम में दाखिला दे दिया गया था। अब आरोपी ने फिर ऐसी हरकत क ी है। 
---
आरोपी के दोस्त और महिला मित्र को तलाश रही पुलिस 
मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस पहले तो आरोपी की महिला मित्र और दोस्त के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि दोनों को काबू किया जा सके। इसके अलावा पुलिस आरोपियों से अश्लील वीडियो को लेने का भी प्रयास कर रही है। पवन के आरोपी महिला एवं पुरुष दोस्त भी स्टेडियम के खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल करने से पहले आरोपियों के पास से उसे हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद मामले में अन्य तथ्य जुटाए जाएंगे। जब मामले में संबंधित खेल अधिकारी ओमपति से बात की गई तो उन्होंने अपने रिटायर्ड होने की बात कही। अभी स्टेडियम में अन्य किसी खेल अधिकारी को नियुक्त नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें