फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पढ़ाई की खुली पोल तो वकील पत्नी पहुंची थाने

Sun, 01 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पुलिस ने शहर की एक महिला वकील की शिकायत पर उसके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।   
विज्ञापन


इस बारे में महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसकी शादी होने से पहले भावी ससुराल जनों ने बताया था कि उसके मंगेतर के एमए में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक हैं। शादी हो गई। 

बाद में ससुराल जन उसको बात-बात पर प्रताड़ित करने लगे। उसे बाद में पता चला कि उसके पति की शैक्षणिक योग्यता वह नहीं है, जो बताई गई है। उसमें कुछ खामी है। पता करने पर बात सही निकली। 
विज्ञापन


ससुराल जनों ने उसका स्त्रीधन हड़प लिया और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। युवती ने पति समेत आठ लोगों को नामजद किया है। सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, ससुर, सास, ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें