फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी मंत्री को भिखारी बोल गए कांग्रेसी नेता, आखिर क्यों?

Sun, 03 May 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में नेताओं ने ट्विटर को आपस की सियासी जंग का हथियार बना लिया है। अब कैप्टन अजय यादव ने ट्विट कर अनिल विज को भिखारी कह दिया। दरअसल अनिल विज ने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को ट्विट करके घर से भागा हुआ बच्चा कह दिया था। इसी के जवाब में कैप्टन अजय यादव ने भी जुबानी हमला कर दिया।
विज्ञापन


अनिल विज ने अपने ट्वीट में कहा था कि राहुल गांधी रेलगाड़ी में सहमे और डरे हुए बच्चे की तरह बैठे थे। समाचार पत्रों में तस्वीर देखकर लगा जैसे कोई बच्चा घर से भागकर आया हो।

आखिरकार इसके जवाब में कैप्टन यादव ने लिखा है कि अनिल विज को राहुल गांधी पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले सोच लेना चाहिए कि वे खुद एक शक्ल से भिखारी लगते हैं, जिन्हें कुछ सिक्कों की और तुरंत नहाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ और शनिवार को ही हाजिरजवाब अनिल विज ने कैप्टन यादव को जवाब दिया कि यह मेरे बयान का रिएक्शन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें