फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू को सजा: रंधावा बोले- जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वह सुप्रीम कोर्ट ने कर दिखाया, कैप्टन की पार्टी ने कहा- ठोको ताली

Thu, 19 May 2022 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने नवजोत सिद्धू को मिली सजा पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज न्याय दिया है। पीड़ित परिवार कई वर्षों से न्याय की मांग कर रहा था।
 
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू को 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सिद्धू ने कहा कि वे कानून का पालन करेंगे। वहीं इस पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी आने लगी है।

विज्ञापन


पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने सिद्धू पर तंज कसा है। रंधावा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कोई चुनौती नहीं दे सकता... सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। जो कांग्रेस नहीं कर पाई वो आज सुप्रीम कोर्ट ने कर दिखाया। फरवरी में ही मैंने राहुल गांधी से सिद्धू और सुनील जाखड़ को पार्टी से निकालने के लिए कहा था। 
 

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज न्याय दिया है। पीड़ित परिवार कई वर्षों से न्याय की मांग कर रहा था। वहीं पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने भी नवजोत सिद्धू को सजा पर प्रतिक्रिया दी। पीएलसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'ठोको ताली' लिखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें